Jyoti Malhotra Spy: ना पाकिस्तान को डेटा दिया, न कोई WhatsApp चैट, न कोई डायरी, ज्योति पर

Jyoti Malhotra Spy: चर्चित ज्योति मल्होत्रा मामले को लेकर हिसार पुलिस ने आधिकारिक जानकारी साझा की है. हिसार पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और आरोपी पुलिस हिरासत में ही है. हालांकि कुछ केंद्रीय जांच एजेंसियां समय-समय पर आरोपी से पूछताछ कर रही हैं, लेकिन किसी भी एजेंसी को आरोपी की हिरासत नहीं सौंपी गई है.

पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में यह बात सामने नहीं आई है कि आरोपी को किसी भी प्रकार की सैन्य, डिफेंस या स्ट्रैटेजिक जानकारी तक पहुंच प्राप्त थी. इससे जुड़े कोई तथ्य अभी तक सामने नहीं आए हैं.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कब्जे में

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जब्त किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक एनालिसिस के लिए भेजा गया है. इन डिवाइस की जांच प्रक्रिया जारी है और रिपोर्ट अभी तक पुलिस को नहीं सौंपी गई है.

वाट्सऐप चैट या अन्य डिजिटल साक्ष्यों के बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरोपी की कथित डायरी के वे पन्ने, जो सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से सार्वजनिक रूप से दिखाए जा रहे हैं, पुलिस के कब्जे में नहीं हैं.

चारों बैंक अकाउंट की जांच

आरोपी के चार बैंक खातों की गहनता से जांच की जा रही है, लेकिन पैसों के लेन-देन को लेकर भी फिलहाल कोई ठोस निकलकर सामने नहीं आया है.

इसके अलावा, आरोपी के किसी आतंकवादी संगठन से संपर्क या किसी आतंकी गतिविधि में संलिप्तता के कोई प्रमाण अब तक नहीं मिले हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में जरूर थी, लेकिन इस आधार पर सीधे तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि उसका संबंध किसी आतंकी संगठन से था.

विवादित शादी, धर्म परिवर्तन या पीआईओ (पर्सन ऑफ इंटरेस्ट) से संबंध को लेकर भी फिलहाल कोई तथ्य उजागर नहीं हुए हैं. जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से जारी है और जैसे-जैसे तथ्यों की पुष्टि होती जाएगी, वैसी ही जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

Leave a Comment